जयपुर । बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की परेशानी बढ़ सकती हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती हैं। कारण है उन पर जावेद संगीतकार जावेद अख्तर द्वारा ठोका गया मानहानि केस। दरअसल , कंगना रनौत मानहानि केस की सुनवाई में शामिल नहीं हो रही है। इसलिए जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने कथित तौर पर कंगना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए एक आवेदन दायर किया। कंगना के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि अभिनेत्री लगातार यात्रा कर रही हैं और चूंकि वह अस्वस्थ हैं, इसलिए कंगना को एक कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। इसके
इससे पहले HC ने कंगना रनौत द्वारा दायर याचिका को खारिज करके कंगना बड़ा झटका दिया। कंगना ने इस याचिका में जावेद अख्तर द्वारा शुरू किए गए मानहानि मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। इस केस पर अब अगली सुनवाई 20 सितंबर को होनी है और अदालत ने कथित तौर पर आदेश दिया है कि अगर कंगना रनौत अदालत में नहीं पहुंचती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर कंगना फिर से कोर्ट के आदेश की अवहेलना करती हैं तो पुलिस उन्हें अरेस्ट कर सकती है। वहीं, उनके वकील ने स्पष्ट रूप से अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा और यहां तक कहा था कि कंगना रनौत मामले की वर्च्यूल सुनवाई के लिए उपलब्ध होंगी।
बता दें कि पिछले साल इस अभिनेत्री ने टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कंगना ने जावेद पर अपमानजनक और निराधार टिप्प्णी की जिसको लेकर जावेद ने उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया। अदालत ने जुहू पुलिस को अख्तर की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया और बाद में मानहानि का अपराध बनाया गया और अदालत ने अभिनेत्री के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की।