मतदान दल गंभीरता से लंे प्रशिक्षण, शंकाओं का करें समाधान-जिला निर्वाचन अधिकारी
-प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 29 कार्मिकों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
कोटा 22 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत मतदान दलांे का प्रशिक्षण रविवार से जेडीबी कॉलेज में आरंभ हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी मीना ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपनी सभी शंकाओं का समाधान यहीं करके जाएं ताकि त्रुटियों के लिए कोई स्थान नहीं रहे।
प्रशिक्षण में 29 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में मतदान दल मतदान प्रक्रिया की सभी जानकारी के साथ ही ईवीएम और वीवीपेट संचालन का भी भली-भांति अभ्यास कर लें। जरा सी चूक का खमियाजा बडी समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने ईवीएम पर हैंड्सऑन सत्र का भी अवलोकन किया।
प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में बताए जा रहे सभी पक्षों को बारीकी से समझंे और प्रत्येक जानकारी को आत्मसात करें। उन्होंने बताया की 29 ऐसे काार्मिक अनुपस्थित पाए गए है जो नियुक्ति आदेश तामिल होनें के बाद भी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं। यह स्थिति गंभीर है जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी कोटा दक्षिण एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा ने मतदान के दौरान ध्यान रखी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां दी। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण भगवत सिंह राठौड, सहायक नोडल अधिकारी रमेश चंद शर्मा, मास्टर टेनर राजेश दाधीच, डॉ डी के जैन, डी के भार्गव, रमेश बघेरवाल ने मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, पोस्टल बैलेट एवं मतदान संबंधी विभिन्न जानकारियों को विस्तार पूर्वक प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया।
प्रशिक्षण के उपरान्त ईवीएम पर हैंड्सऑन सत्र का आयोजन भी किया गया। प्रशिक्षणार्थियों से गूगल फॉर्म के जरिये फीडबैक भी प्राप्त किया गया।