पोरवाल युवक संघ का , नववर्ष स्नेह मिलन, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

कोटा 8 जनवरी। “पोरवाल भवन ने किया अयोध्या का रूप धारण” प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पोरवाल मांगलिक एवं सामुदायिक भवन कोटा में लगभग 1500 स्वजनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया | सर्वप्रथम रिद्धि सिद्धि के देवता गणेश जी महाराज एवं पोरवाल समाज के इष्ट देव राजा टोडरमल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री “बाबूलाल जी गुप्ता” बिलेदार एवं उनकी धर्मपत्नी “श्रीमती सुजाता गुप्ता” रही |

इस कार्यक्रम में पोरवाल ध्वज का ध्वजारोहण पोरवाल समाज कोटा के अध्यक्ष “श्री नरेंद्र गुप्ता” ने किया इस अवसर पर सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं मुख्य अतिथि ने सहयोग किया | ध्वजारोहण के पश्चात पोरवाल ध्वज का गायन मधुर संगीत के साथ पोरवाल महिला शक्ति मंच के सदस्य द्वारा किया गया परंपरा के अनुसार इस अवसर पर महिला शक्ति मंच द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई एवं मुख्य अतिथि महोदय का सुंदर फूलों के हार, सोल, सम्मान प्रतीक देकर एवं साफा बांधकर उनका स्वागत किया गया| अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री नरेंद्र गुप्ता “अध्यक्ष पोरवाल युवक संघ कोटा” ने सभी स्वजनों को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी एवं समाज के द्वारा भविष्य में की जाने वाली सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया |

प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत 47 विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, आईआईटी, एवं मेडिकल में चयनित होने वाले विद्यार्थी का मोमेंटो (प्रतीक चिन्ह), मेडल एवं माला पहनकर मुख्य अतिथि एवं मैडल प्रदाता स्वजनों द्वारा सम्मान किया गया | सभी सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी तथा संपूर्ण समाज ने तालियो की गड़गड़ाहट से उनकी खुशी में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई | महिला शक्ति मंच द्वारा एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी द्वारा अत्यंत प्रशंसा की गई इसी क्रम में समाज द्वारा उन स्वजनों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने बहादुरी, साहस और अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट योग्यता हासिल करी है, जिससे अन्य स्वजन भी प्रेरित होकर अच्छे से अच्छा कार्य कर सकें |

आज का समय पूरे भारतवर्ष में राममय हो रहा है तो पोरवाल समाज इससे कैसे अछूता रह सकता है| प्रोग्राम के समापन में एक विशिष्ट प्रस्तुति के तहत समाज के भवन को ही छोटी अयोध्या का रूप देकर रामलला को भव्य नृत्य एवं फूलों की पुष्प वर्षा के साथ भवन से मंच तक लाया गया, जहां रामलला ने सभी को आशीर्वाद दिया तथा यह दृश्य इतना सुंदर था की संपूर्ण स्वजन जो नाश्ते खाने में तल्लीन थे, वह भी इस दृश्य को देखकर अपना खाना-पीना भूलकर इसके सहयोगी बने एवं ऐसा लगा जैसे रामलला आज पोरवाल भवन में पधारे हैं |

सभी सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई | इस अवसर पर महिला शक्ति मंच की संयोजिका “श्रीमती मंगला गुप्ता” जिनके निर्देशन में महिला मंच द्वारा सारी प्रस्तुतियां दी गई, ने अपने उद्बोधन में महिला मंच की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी का नववर्ष पर अभिनंदन किया एवं समाज से यह आशा कि की सभी का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहे | अंत में श्री धनराज गुप्ता “महामंत्री पोरवाल युवक संघ” ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी को स्वरुचि भोज के लिए आमंत्रित किया | यह सुरुचि भोज हमारे मुख्य अतिथि “श्री बाबूलाल जी गुप्ता” बिलेदार के सौजन्य से हुआ जिसमें लगभग 1500 स्वजनों ने भाग लिया |

विभिन्न प्रतिभाओं के सिलेक्शन में श्री ऋषभ कुमार जैन(कोषाध्यक्ष) श्री सूरज प्रकाश जी गुप्ता, श्री उत्तम चंद्र जी गुप्ता(उपाध्यक्ष), डॉक्टर मनोज गुप्ता एवं श्री जयंत पोरवाल का सक्रिय योगदान रहा तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनोज गुप्ता एवं श्रीमती सीमा जैन द्वारा किया गया तथा समाज द्वारा दोनों कार्यक्रम संचालकों का भी अभिनंदन किया |