संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
बंगाली फूलों से सजेगा मंदिर परिसर, महाआरती व भण्डारे का भी होगा आयोजन
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित श्री वेंकटेश तिरुपति बालाजी सिद्ध पीठ वेंकटेश देवस्थान पर रविवार 9 जनवरी को मंदिर परिसर में विशाल पोष बड़ा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही महा आरती का भी आयोजन होगा l मठ के श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर वेंकटेश पीठाधीश्वर महंत स्वामी अश्विनी दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को होने वाले कार्यक्रम में मंदिर परिसर को बंगाली फूलों से श्रृंगार किया जाएगा l इसके साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायककारों द्वारा भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित की जाएगी l वेंकटेश मठ के महंत अश्विनी दास ने बताया कि आने वाले सभी भगतों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये वर्तमान में कोरोना को देखते हुए भण्डारे मैं प्रसादी ग्रहण करने आने वाले श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें व मास्क लगाकर ही आए l