वेंकटेश बालाजी मन्दिर लोहार्गल धाम में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार हुआ पोष बड़ा प्रसादी का आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

भजन गायककारों ने दी भजनों की प्रस्तुति
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी मन्दिर में रविवार को पोष बड़ा महोत्सव सम्पन्न हुआ l वेंकटेश पीठ के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अश्विनी दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यकर्म में धनु माष के उपल्क्ष में वेंकटेश बालाजी के पोष बड़ा प्रसादी का भोग लगाया गया l वेंकटेश बालाजी के मन्दिर को भव्य सजाया गया l साथ ही महाआरती कर भजनो का आयोजन हुआ l इस कार्यकर्म में जगत् गुरु स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने कई संत महात्माओं के साथ बालाजी महाराज की आरती की l भजनो की रस गंगा बहाई व सीकर महिला मण्डल ओर नवलगढ के कलाकारों द्वारा भजोनो की प्रस्तुतियाँ दी गई l इस में भगतों ने खूब झूम के नाच के बालाजी को रिझाया lवेंकटेश मठ के महन्त स्वामी अश्विनी दास महाराज ने बताया की सभी संतो का सम्मान स्वामी अवधेशाचार्य महाराज व वेंकटेश मंदिर समिति से शाल व दुप्पटा पहना के किया गया l श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए पोष बड़ा प्रसादी ग्रहण की l