प्रहलाद गुंजल ने ली घंटाघर में मुस्लिम युवाओं की बैठक

प्रहलाद गुंजल ने ली घंटाघर में मुस्लिम युवाओं की बैठक

जो शिक्षित नहीं बन सकता वह विकसित नहीं बन सकता: गुंजल

सैकड़ों युवाओं ने लिया कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

कोटा  26 दिसंबर:- कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने घंटाघर में मकबरा स्थित मामा करीम के चौक में मुस्लिम युवाओं की बैठक ली बैठक में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
प्रहलाद गुंजल ने अपने संबोधन में कहा कि तुम 70 सालों से कांग्रेस को वोट देते आ रहे हो जरा मुझे हाथ खड़ा करके बताओ यहां बैठे सैकड़ों नौजवानों में से ग्रेजुएट कौन कौन है, कौन-कौन कंपटीशन की तैयारी कर रहा है तो एक भी नोजवान हाथ खड़ा नहीं कर पाया इस पर गुंजल ने कहा कि तुम्हारा जो यह चेहरा बना हुआ है वह कांग्रेस को वोट देने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षित नहीं बन सकता वह विकसित नहीं बन सकता। कांग्रेस तुम्हें न शिक्षित बनाना चाहती है न विकसित बनाना चाहती है तुम्हें केवल भय दिखाकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है।
गुंजल ने कहा कि कुछ दिनों पहले जब मैंने इस्माइल चौक में मुस्लिम युवाओं की बैठक ली और एक एक का परिचय लेते हुए पूछा कि क्या करते हो तो किसी ने कहा मैं अंडे का ठेला लगाता हूं, किसी ने कहा मिस्त्री की दुकान है, किसी ने कहा कबाड़ी का काम करता हूं किसी भी एक नौजवान ने यह नहीं कहा कि मैं इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा हूं, मैं रीट की तैयारी कर रहा हूं, मैं ग्रेजुएशन कर रहा हूं, मैं आरपीएससी की तैयारी कर रहा हूं यदि एक भी ऐसा कहता तब मुझे लगता कि हिंदुस्तान के मुसलमान की तकदीर को सुधारने व सवारने का काम कांग्रेस को वोट देने के बाद कांग्रेस की सरकारों ने किया है। 70 साल बाद भी कोई चार तुम्हारे लोग डॉक्टर नहीं बने, आरएएस अफसर नहीं बने, थानेदार नहीं बने, इंजीनियर नहीं बने ऐसा चेहरा बनाया है कांग्रेस ने तुम्हारा। 70 सालों में अगर तुम्हारा असली चेहरा, सुधरा हुआ चेहरा, लोकतंत्र की वास्तविक देन और तुम्हें विकास की मुख्यधारा में भागीदार बनाने का प्रयास यदि कांग्रेस ने किया होता तो आज मेरी इस मीटिंग में बैठे 80% नौजवान कहते कि मैंने ग्रेजुएशन कर लिया है, मैं कंपटीशन की तैयारी कर रहा हूं पर ऐसा नहीं है क्या मिला तुम्हें कांग्रेस को वोट देकर।
गुंजल के उद्धबोधन के दौरान युवा पूरे जोश के साथ प्रहलाद गुंजल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, धारीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे अंत में सभी ने प्रहलाद गुंजल के साथ जुड़कर 2023 में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।