डीग, भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रेम सिंह आर्य ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है । भाजपा एस सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह आर्य ने एक वक्तव्य बताया कि भाजपा पार्टी से मुझे टिकट मिला तो मैं जरूर लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा और तहेदिल से जनता की सेवा करूंगा । उन्होंने कहा कि मेरे मन में भरतपुर क्षेत्र का विकास करने की तमन्ना है। प्रेम सिंह आर्य एम ए एम एड है । उन्होंने 36 वर्ष 5 माह तक राजकीय सेवा में रहे हैं । प्रेम सिंह आर्य 23 वर्ष से लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं, वह राष्ट्रीय सुरक्षा माह मिशन,, पतंजलि योग समिति भरतपुर ओर दर्जनों संस्थाओं से जुड़े हुए हैं । आर्य वर्तमान में बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और जाटव जाति से है ।