विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह के नेतृत्व में प्रेम सिंह आर्य श्री मद्भभागवत कथा में शामिल रहे
डीग, विधानसभा क्षेत्र कुम्हेर डीग के गांव पीढ़ी में स्थानीय विधायक डॉ शैलेश के नेतृत्व में भागवत कथा का उद्दीपन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ शैलेश सिंह तथा अध्यक्ष पंडित चरनलाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नवीन पाराशर, डॉ गुलाबचंद मंडल अध्यक्ष कुम्हेर ग्रामीण, पहलाद सिंह सरपंच मंडल अध्यक्ष, मनोज पूर्व प्रधान आदि मंच पर उपस्थित रहे । डॉ शैलेश ने गांव की समस्त सरदारी का प्यार और आशीर्वाद मिलने पर आभार व्यक्त किया गांव पीढ़ी के सभी समाज के लोगों ने साफा माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर पुरजोर स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में जाटव समाज के लोगों ने सभी का स्वागत किया विशिष्ट स्थिति के रूप में प्रेमसिंह आर्य ने अपने संबोधन में बताया कि जाटव समाज के लोगों ने डॉ शैलेश को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई है तथा कुम्हेर डीग क्षेत्र में जाटव समाज के लोगों ने लगभग 35 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में डालें है,इसलिए प्रेमसिंह आर्य ने जाटव समाज के लोगों को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए जन कल्याणकारी कार्यों पर संक्षिप्त में चर्चा करते हुए राममंदिर निर्माण, कश्मीरी समस्या, न्यारिकता संशोधन अधिनियम आदि ऐतिहासिक कार्यों से अवगत कराया ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा गत दो माह की अमृतवेला में किए गए महत्वपूर्ण सभी कार्य गिनाऐ अंत में समस्त सरदारी के द्वारा साफा माला पहनाकर स्वागत किये जाने पर सभी को आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रकाश चंद शर्मा, श्यामलाल शर्मा, प्रीतम पाराशर, गौरी शर्मा, प्रभु दयाल, जंगलिया राम जाटव, राम रतन जाटव, हरि प्रजापत, भगवान सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुनील पंडित ने किया ।