भरतपुर, सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित 75 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए प्रेम सिंह उपनिरीक्षक को सेवानिवृत्ति के उपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ।।राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने पर प्रेम सिंह ने भरतपुर जिले का मान सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है । पुलिस विभाग में प्रेम सिंह ने लगभग 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की थी और इन 40 वर्षों में कई बार सम्मानित होकर उन्होंने अपने गांव अनीपुर और गृह जिले भरतपुर का गौरव बढ़ाया है । राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने पर अनीपुर गांव में खुशी का माहौल है और सभी ग्राम वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रेम सिंह का सत्यप्रकाश, सत्यवीर सोगरवाल, लक्ष्मण और समस्त परिजनों द्वारा साफा और माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।