पचलंगी के समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पुण्य तिथि को लेकर तैयारियां जोर शोर से

पचलंगी के समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पुण्य तिथि को लेकर तैयारियां जोर शोर से

बेटों ने अपने पिताजी के सपनों को साकार करने के लिए उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

स्वर्गीय यादव की पुण्यतिथि पर पचलंगी में होंगे कार्यक्रम आयोजित

पचलंगी में पशु चिकित्सालय के लिए भी भवन स्वर्गीय छोटे लाल यादव नहीं उपलब्ध करवाया ……मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में आगामी 25 नवंबर को पचलंगी के लाल समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पुण्यतिथि को लेकर उनके पुत्रों द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है l स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार वह अपने पिताजी की पुण्यतिथि अपने पैतृक गांव पचलंगी में ही मनाने का निर्णय लिया है l
आपको बता दें कि स्वर्गीय छोटे लाल यादव पचलंगी के अलावा भी कई स्थानों पर बहुत ही समाज सेवा के कार्य किए थे l सुरगी छोटे लाल यादव के निधन के बाद उनके पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव ने अपने पिताजी के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा का बीड़ा उठाया है जो आज भी निरंतर जारी है l स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव अपने पिताजी के पद चिन्ह पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का जो बीड़ा उठा रहे हैं वह बहुत ही काबिले तारीफ बताया जाता है l क्योंकि उनके पुत्र भी असहाय लोगों की सेवा व समाज सेवा का कार्य में विश्वास रखते हैं l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि स्वर्गीय छोटे लाल यादव के द्वारा पचलंगी गांव में पशु चिकित्साल के लिए भवन की व्यवस्था भी स्वर्गीय छोटे लाल यादव के परिवार द्वारा ही की गई थी l एवं कई बार आंखों के कैंप भी लगवाए गए l स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पैतृक गांव पचलंगी में उनके पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l