मातेश्वरी कुश्ती दंगल पचलंगी मैं 2 अक्टूबर को भरने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू
कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सोपी जिम्मेदारियां
मातेश्वरी कुश्ती दंगल पचलंगी ने राष्ट्र में बनाई अपनी पहचान ……. मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मातेश्वरी कुश्ती दंगल में भरने वाले मेले को लेकर बैठक का आयोजन किया गयाl पिछले 2 साल कोरोना काल के कारण मेले का आयोजन नहीं किया गया था अबकी बार मेले को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है l बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने की l भावरिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी देते हुए बताया बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई l भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया की अखाड़ा व्यवस्था समिति ,जनसेवा व्यवस्था समिति, भंडारा व्यवस्था समिति, स्वागत व्यवस्था समिति ,प्रचार समिति ,लेखा-जोखा समिति सहित कई जिम्मेदारियां सौंपी गई l भावरिया ने बताया कि 1 मई 1979 से मातेश्वरी धाम पचलंगी में कुश्ती दंगल शुरू किया गया था lउन्होंने बैठक के दौरान बताया कि मातेश्वरी कुश्ती दंगल पचलंगी ने राष्ट्र में अपनी पहचान बनाई है l पचलंगी के मातेश्वरी शक्ति धाम के सत्संग भवन में मेले को लेकर बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें मेले की रूपरेखा तैयार की गई व जिम्मेदारियां भी सौंपी गई l