2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पचलंगी में भरने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर शोर से

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पचलंगी में भरने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर शोर से

मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर न्योता देने के लिए तैयार कर रहे हैं निमंत्रण पत्र

स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्रों द्वारा पत्रकारों एवं पहलवानों का किया जाएगा सम्मान

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
पचलंगी में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन पर्व पर भरने वाले मेले एवं कुश्ती दंगल की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं l पचलंगी स्थित कार्यालय में शुक्रवार को मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया के सानिध्य में कार्यकर्ता घर-घर न्योता देने के लिए निमंत्रण पत्र तैयार करने में जुटे हुए थे l
2 अक्टूबर को पचलंगी में भरने वाले मेले को लेकर हमने मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया से बात की तो उन्होंने बताया की निमंत्रण पत्र करीब-करीब तैयार हो चुके हैं अब सिर्फ और सिर्फ गांव गांव व ढाणी ढाणी में घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देने की तैयारी कार्यकर्ता कर रहे हैं l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि इस बार कुश्ती दंगल में पुरुष एवं महिला पहलवानों द्वारा दांव पेच दिखाए जाएंगे l मेला कमेटी अध्यक्ष भावरिया का मानना है कि इस बार भरने वाले मेले को लेकर बहुत ही ऐतिहासिक तैयारियां की गई है जो बहुत ही शानदार और जानदार होगी l भावरिया ने आगे बताया कि 43 वा भारत के विख्यात श्री मातेश्वरी राष्ट्रीय स्तर के महिला व पुरुष पहलवानों द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर महिला व पुरुषों का दंगल होगा l इस दौरान सचिव बाबूलाल पटेल ,मूल सिंह शेखावत ,बलवीर सिंह शेखावत ,पूरणमल भाटी ,उपाध्यक्ष नत्थू सिंह मीणा ,कैप्टन सेवानिवृत्त श्री राम तेतरवाल ,मीडिया प्रभारी राहुल बड़सरा, सुरेश चोटिया, अनिल कुड़ी ,महेंद्र तेतरवाल ,राकेश बड़सरा सहित कई लोग मौजूद थे l