पचलंगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर शोर से

पचलंगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर शोर से

18 सितंबर को पचलंगी सुभाष चौक मैं संतोषी माता मंदिर के पास मेले की तैयारियों को लेकर होगा बैठक का आयोजन

कुश्ती दंगल में कई राज्यों के पुरुष एवं महिला पहलवान आएंगे

2 अक्टूबर को पचलंगी मेले में रोमांचक होगा कुश्ती दंगल का आयोजन

कुश्तिया अच्छे स्वास्थ्य की प्रेरणा देती है…….. मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन पर्व पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा l कुश्ती दंगल में राजस्थान के अलावा पंजाब ,हरियाणा ,रोहतक, ,गुजरात, दिल्ली सहित देश के श्रेष्ठ अखाड़ों से सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला पहलवान आकर कुश्ती के दौरान अपना दांवपेच दिखाएंगे l पचलगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले कुश्ती दंगल की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मेले की तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगे हैं l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भंवरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को पचलंगी में सुभाष चौक स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास झडाया नगर, पचलंगी एवं ग्राम काटलीपुरा के लोगों की एक बड़ी बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी l 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भरने वाले कुश्ती दंगल मेले को लेकर 18 सितंबर को होने वाली बैठक की तैयारियों में मेला कमेटी के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं l