अमृत भारत स्टेशन एवं यात्री सुविधाओं के मुद्दे पर डीआरएम की प्रेसवार्ता आयोजित
कोटा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में मंडल रेल प्रबंधक कोटा मनीष तिवारी की अध्यक्षता में 23 फरवरी को विशेष प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। इस प्रेस वार्ता में पावर पवाइंट प्रजन्टेशन (पीपीटी) के माध्यम से मंडल में यात्री सुविधाओं की कार्यो एवं आय वृद्धि, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के स्टेशनों के विकास कार्य तथा पीएम द्वारा 26 फरवरी को होने वाले शिलान्यास/ उद्घाटन के संबंध में विधिवत रूप से चर्चा की गई।
डीआरएम द्वारा मंडल की उपलब्धियों एवं परियोजना पर चर्चा बिन्दू :- इस सत्र में अबतक 6.503 मिलियन टन माललदान, टिकट चेकिंग अभियान से अबतक इस वित्तीय वर्ष में 22.93 करोड़ रूपए, कोटा से अयोध्या स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टाल का संचालन, मेल/एक्स ट्रेनों का 86.07 प्रतिशत समय पालन।
इसके अतिरिक्त डीआरएम ने संपूर्ण भारत में दिनांक 26 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 550 से अधिक स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रेल फ्लाई ओवर/ अंडरपास का शिलान्यास, शुभांरभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी मीडियाकर्मियों को दी। जिसमे मंडल का बून्दी एवं झालावाड़ सिटी रेलवे 02 स्टेशन एवं 12 आरओबी/आरयूबी /सबवे का शिलान्यास एवं लोकार्पण शामिल है। मंडल में 23 फरवरी को “2047 का विकसित भारत विकसित रेल" विषय पर रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर एमजी ग्लोबल सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब:-रामगंजमंडी-भोपाल परियोजना की प्रगति, रेलवे चिकित्सालय के विकास कार्य, स्टेशन के निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों के सभी सवालो के जबाब दिए गये।
इस प्रेसवार्ता में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, आर. आर. के. सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन सहित अन्य शाखा अधिकारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।