Samsung Galaxy A54 सहित इस स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हुई

जयपुर। साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपनी ए सीरीज पोर्टफोलियो में विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी दो नये स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये दोनो फोन क्रमश: Samsung Galaxy A54 और Samsung Galaxy A34 हो सकते हैं।  हाल ही में इनके स्पेसिफिकेशन सामने आए थे और अब अपकमिंग गैलेक्सी फोन की कीमतें लीक हो गई हैं। 
टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे और एपुअल्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि  यूरोप में गैलेक्सी ए54  गैलेक्सी 54 5जी 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ उपलब्ध होगा। और इसकी कीमत € 530 से € 550 हो सकती है, जो लगभग 46,850 रुपये से 48,600 रुपये है।

दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी कथित तौर पर अलग-अलग रैम और स्टोरेज क्षमता वाले दो वेरिएंट में आएगा। एक 6GB रैम, 128GB स्टोरेज मॉडल होगा जिसकी कीमत €410 और €430 (लगभग 36,200 रुपये और 38,000 रुपये) के बीच हो सकती है। 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले एक उच्च संस्करण की कीमत € 470 से € 490 हो सकती है, जो लगभग 41,540 रुपये से 43,308 रुपये में बदल जाती है)।

बता दें कि सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन अफवाहों के माध्यम से हम जो जानते हैं, उससे पता चलता है कि दोनों अपग्रेडेड डिस्प्ले के साथ पेश किये जायेंगे। वहीं  Samsung Galaxy A54 5G एक अधिक शक्तिशाली Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। 

related post