डीग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ
डीग, डीग में नया बस स्टेंड स्थित किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के महाराजा सूरजमल सभागार में जिला स्तरीय पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जिला कलेक्टर शरद मेहरा सहित जिला स्तर के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने वर्चुअली जुड़कर पीएम मोदी के संवाद कोई सुना !
इस दौरान केन्द्र सरकार की उज्वला गैस कनेक्शन योजना , पीएम आवास योजना व सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअल जुड़कर अवगत करवाया गया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया ! इस दौरान योजनाओं की जानकारी देते हुए केन्द्र सरकार की विभिन्न जन हित एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों कोई लाभान्वित करने का आह्वान किया गया ! प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में एसडीएम डॉ रवि कुमार गोयल , विकास अधिकारी आरती गुप्ता और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा गुर्जर सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, वहीं राष्ट्रगान के साथ संवाद कार्यक्रम का समापन हुआ।