प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास
बूंदी,16 फरवरी । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान में ₹ 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास और राजस्थान के बूंदी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को उद्बोधन किया। बूंदी जिले में भी माननीय प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से तीनों विधानसभाओं के लाभार्थियों व आमजन से रूबरू हुए। जिला स्तरीय प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम बूंदी में पुरानी धान मंडी मे हुआ। इसके अलावा के.पाटन कृषि उपज मंडी , हिंडोली में कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
इस दौरान जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, पूर्व विधायक बूंदी अशोक डोगरा , उपसभापति लटूर भाई, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट,सुरेश अग्रवाल, उपखंड अधिकारी बूंदी अनुराग हरित,नूपुर मालव, महावीर मीना, दिलीप सिंह गुर्जर ,रमेश गुर्जर, चुन्नीलाल, निर्मल मालव, विनोद गर्ग ओम प्रकाश सहित जन प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी गण आमजन मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत 10 लाभार्थियों को गैस किट वितरण किए गए।