प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल किया लॉन्च
-जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में सफाई मित्र प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बून्दी, 13 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत राष्ट्रीय निगमों (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम) की ओर से मेगा ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमसूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया।
इस दौरान पीएम संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिला स्तरीय वर्चुअल पीएम संवाद कार्यक्रम नैनवां रोड़ स्थित शगुन गार्डन में आयोजित हुआ। इसमें नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, उपसभापति लटूर भाई, अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, सीएमएचओ डॉ.ओ.पी.सामर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्वेता शर्मा, नूपुर मालव कविता, संध्या शर्मा, लोकेश सहित लाभार्थी मौजूद रहे।
परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम ने बताया कि जिले के लाभार्थी जिनको पिछले पांच वर्षों की अवधि में ऋण अनुदान राष्ट्रीय निगमों द्वारा लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद बूंदी की ओर से नवल कुमार, नुकुल कुमार, राजूलाल, असदेव, विजय कुमार, अजय, लखन, माया, सत्तू, सूरजा को सफाई मित्र प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।