यूपी चुनावों से पहले प्रियंका गांधी की घोषणा, 40% महिलाओं को देंगी टिकट

जयुपर। कांग्रेस पार्टी ने यूपी में एक बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में महिलाओं के लिए अपने 40 प्रतिशत टिकट आरक्षित रखेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि अब यूपी में महिलाऐं बदलाव लायेंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है।
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के खिलाफ कई अपराध दर्ज किए गए हैं। इनमें से कुछ मामले - जिनमें हाथरस में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और उन्नाव का मामला शामिल है। इन मामलों में बीजेपी सरकार ने आरोपियों का साथ दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि "यह निर्णय उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए है । यह निर्णय उन महिलाओं के लिए है जो बदलाव चाहती हैं।

आपको बता दें कि अब तक उत्तर प्रदेश में चुनावों में जाति ने एक प्रमुख भूमिका निभाई है। अगले साल होने वाले चुनावों के लिए, यह पारंपरिक तर्ज पर होने की संभावना है।
वहीं इस बार बीजेपी को अजय मिश्रा के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिनके बेटे को लखीमपुर खीरी में किसानों को अपनी कार के नीचे कुचल दिया था। कांग्रेस लगातार अजय मिश्रा को गृह राज्य मंत्री पद से हटाने और बर्खास्त करने की मांग कर रही है। प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए, कहा कि राज्य में "बोलने" वालों को कुचल दिया जाता है।