सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पारितोषिक इनाम वितरण समारोह संपन्न
कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित होती है……. रामप्रताप पुलकित
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को पारितोषिक इनाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया l पारितोषिक इनाम वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक रामप्रताप पुलकित थे l पारितोषिक इनाम वितरण समारोह के दौरान बोलते हुए एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक पुलकित ने कहा कि छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पढ़ाई मैं भी कठिन परिश्रम कर अच्छे अंक प्राप्त करें l क्योंकि कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है l मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र छात्राओं को केले भी वितरित किए गए l इस दौरान 15 अगस्त के पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी मुख्य अतिथि पुलकित के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया l इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पवन मीणा ,उगनता देवी ,सुश्री मनीषा सैनी, जोगेंद्र सिंह ,सुश्री संपत सैनी, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l