बालकों के सर्दी से बचाव हेतु उचित प्रबंध किया जावे - वैष्णव

राजसमन्द। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद मनीष कुमार वैष्णव, द्वारा श्री द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान द्वारा संचालित जागृति विशेष आवासीय विद्यालय, राजसमंद में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं शिक्षा के स्तर की जांच की। वक्त निरीक्षण बालकों को अध्ययन करवाया जा रहा था। बालकों के सर्दी से बचाव हेतु उचित प्रबंध करने तथा सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं।

बालकों का अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण सितम्बर माह में करवाया जाना बताया जिस पर वैष्णव ने बालकों का नियमित मासिक चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रधानाचार्य  अनिता उपस्थित मिली जिन्होंने निरीक्षण में सहयोग किया।