समृद्ध भामाशाह ही समाज विकास की धुरी-सोडाला

समृद्ध भामाशाह ही समाज विकास की धुरी-सोडाला
संवाददाता किशन सिंह चौहानमांडलगढ़*
समाज के 40 मुख्य ट्रस्टियों एवम 51 भामाशाहों का सम्मान किया गया।

भीलवाड़ा
सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिला अध्यक्ष भंवर सिंह भाटी ने बताया कि हाईफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर ट्रस्टियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, आसींद हुरडा विधायक जब्बर सिंह सांखला, विक्रम सिंह आकोदा ने हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदेशाध्यक्ष सोडाला ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भामाशाहों के सहयोग के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। समाज के भामाशाहों व ट्रस्टीयो के योगदान से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने ये भी बताया कि समाज को रावणा राजपूत, दरोगा, हजूरी, वजीर जैसे उपनामों से जाना जाता है उसके स्थान पर इन नामों को विलोपित कर केवल रावणा राजपूत नाम से जाना जाएं। रावणा राजपुत को एक नाम से जाना जाएं उसके लिए अतिशीघ्र योजना बनाकर विधानसभा को गैराव किया जाएगा। 23 सितंबर को जोधपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन के लिए समाजबंधुओं को अधिक से अधिक उपस्थित होने के लिए आह्वान किया है।
विधायक सांखला ने बताया कि समाज के सभी संगठन साथ में मिलकर काम करे व समाज विकास में अपनी भूमिका निभाए। बिना संगठन के समाज विकास संभव नहीं है।
संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने बताया कि समाज के भामाशाहों के सहयोग से भवन का निर्माण हुआ है उन्होंने मंच से समाजबंधुओं से अपील की है कि वे भवन के निर्माण में योगदान दे।
मंच संचालन नारायण सिंह भोजपूरा, अंजली राणावत ने किया।
जिला संयोजक भगवान सिंह राठौड़ ने बताया कि भीलवाड़ा से अधिकाधिक समाजबंधु राष्ट्रीय महासम्मेलन में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के दौरान 2023 में समाज के भवन पर बसंत पंचमी को सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया जिस हेतू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार को सम्मेलन का अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी भैरू सिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
इस दोहरान जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राणावत, महामंत्री बाबू सिंह राणावत,जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष निशा कंवर गौड़,ललिता पंवार, कांता कंवर कारोही, पार्षद सत्येंद्र सिंह चौहान, प्रकाश सिंह, उदय सिंह, देवी सिंह रणजीत सिंह,हरि किशन कानावत, नरेंद्र सिंह गुढ़ा, महावीर सिंह खारी का लांबा ने अपना उद्बोधन दिया।