385 वें दिन भी धरना जारी रहा

डीग, दिल्ली की ट्रेन को डीग रेलवे स्टेशन से चलाने को लेकर डीग वासियों ने गिरीश शर्मा के नेतृत्व में 385 वें दिन भी धरना दिया। 385 वें दिन धरने को होने के पश्चात लोगों में भारी आक्रोश है लोगों ने बताया की अभी तक हमारी किसी भी रेलवे अधिकारियों ने हमारी समस्यां का समाधान नहीं किया, एक तरफ प्रधानमंत्री जी की योजना है की प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिले व क्षेत्र में विकास कार्य हो रेल आवागमन को बढ़ावा मिले,जबकि हमारे रेलवे अधिकारी डीग क्षेत्र को ना तो रेल में आवागमन बढ़ोतरी कर रहे हैं जिस कारण यहां युवाओं में 70% बेरोजगारी है

यदि यह ट्रेन दिल्ली के लिए चलती है तो श्रेत्र के लाखों युवाओं को रोजगार व व्यापारियों को लाभ मिलेगा, जल महलों की नगरी डीग में विश्व प्रसिद्ध जल महल होने के कारण यहां प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते है, और जल महल की नगरी डीग वृज 84 में आती है यहां पर अनेक तीर्थ  स्थल है जिसके दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं साधन न होने के कारण लोग इधर-उधर भटकते हैं ,डीग मथुरा ट्रैक पर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोवर्धन धाम है यहां प्रतिदिन राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश,अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं व 5 दिन मुड़िया पुर्णिमा मेले के मौके पर करोड़ों की संख्या श्रद्धालु आते हैं ,लेकिन कोई साधन न होने के कारण लोग इधर-उधर भटकते हैं यदि  दिल्ली की ट्रेन यहां से चलती है तो लाखों लोगों को रोजगार व व्यापार में लाभ मिलेगा डीग क्षेत्र के लिए सोने पर सुहागा होगा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा । इस मौके पर दिनेश शुक्ला, विजय अरोड़ा, प्रेम नारायण, पुष्कर शर्मा, यश शर्मा, राजवीर पालीवाल, दिलीप, टोनी, विष्णु, रोहित आदि मौजूद थे।