बूंदी ( शिवकुमार शर्मा )
29 अगस्त । जिले के संपूर्ण इलाकों में दिन प्रतिदिन प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के खिलाफ विद्रोह बढ़ता जा रहा है l कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार में मंत्री व जिला प्रभारी प्रसादी लाल मीणा के साथ किए गए मर्यादा के विरुद्ध व्यवहार की आग गांव गांव तक पहुंच चुकी है व दिन प्रतिदिन प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा का भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है l कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर नारेबाजी की व हरिमोहन शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष का अन्याय दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है अवैध निर्माण में खुले रुप से सम्मिलित स्वयं व उनके पुत्र द्वारा धांधली की पराकाष्ठा की जा रही है जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विद्रोह करने के लिए मजबूर कर रही है, अगर जल्द से जल्द हरिमोहन शर्मा व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी मंत्री प्रसादी लाल मीणा से माफी नहीं मांगी गई तो यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे , कार्यकर्त्ताओ ने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है l ऐसे पदाधिकारियों को पार्टी से बेदखल कर दिया जाना चाहिए l
कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी की छवि खराब करने का भी आरोप प्रदेश उपाध्यक्ष पर लगाया गया है
एवं उनके द्वारा अपने पद का गलत इस्तेमाल कर प्रशासनिक अधिकारियों पर भी दबाव बनाने के मामले भी सामने आए हैं प्रदर्शन के दौरान हरिओम गुर्जर विष्णु प्रजापत भोजराज अंकित धर्मराज प्रजापत लाल सिंह सुनील अर्जुन बनवारी लाल सुनील आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे