PTI सीधी भर्ती-2022 : परिणाम फिर से जारी होगा, कोर्ट ने विवादित प्रश्न-उत्तर पर कमेटी बनाकर जाँच के दिए आदेश

जयपुर। कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग द्वारा आयोजित   PTI  सीधी भर्ती-2022  के विवादित प्रश्न-उत्तर एवं परीक्षा परिणाम को चुनौती देने के मामले में कोर्ट ने  विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने के निर्देश दिये गये हैं।  कोर्ट ने कहा है की विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही फिर से रिजल्ट जारी किया जाये।    कोर्ट ने कहा कि अगर आवेदक समिति की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वे नई याचिका दायर कर सकते हैं।


दरअसल,  16 जून 2022 को पीटीआई के 5546 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसकी  परीक्षा 25 सितंबर 2022 को चयन बोर्ड ने आयोजित करवाई थी।    पहली उत्तर कुंजी 11 अक्टूबर को जारी की गई थी।  उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन आवेदकों द्वारा दी गई आपत्तियों का निराकरण नहीं किया गया। इस बीच, 21 अक्टूबर 22 को परिणाम घोषित किया गया और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई। इसमें कुछ उत्तरों को गलत मानते हुए प्रश्नों को हटा दिया गया। संबंधित  मामले में याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर की जिसकी सुनवाई करते हुए  जस्टिस सुदेश बंसल ने  संसोधित परिणाम फिर से जारी करने के आदेश दिए हैं।