सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को दिखाया कठपुतली का खेल
खेल के माध्यम से बच्चों को बताई शिक्षाप्रद बातें
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में कठपुतली के कलाकार सुरेंद्र कुमार पुत्र राम कुमार ने बच्चों को कठपुतली का खेल दिखाया l कलाकार ने कठपुतली के खेल के माध्यम से बाल विवाह ,मृत्यु भोज ,पौधारोपण ,पर्यावरण प्रदूषण, धूम्रपान निषेध, एवं नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रम कठपुतली नाटिका के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं को दिखाइए l कलाकार ने कठपुतली के खेल के माध्यम से विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षाप्रद बातें बताइए l इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार मीणा, सुश्री संपत सैनी, वरिष्ठ अध्यापक रामावतार सैनी ,सुश्री मनीषा सैनी, जोगिंदर कुमार सोलेरा, सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा l