संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
झुंझुनू से आए अधिकारी ने इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण
कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित इंदिरा रसोई मैं वैसे अमूमन अच्छा खाना बनाया जाता है व साफ सफाई भी रहती है l शनिवार को झुंझुनू से आये अधिकारी महेश कुमार उदयपुरवाटी नगरपालिका कर्मचारी ने इंदिरा रसोई में खाने की गुणवत्ता की जांच की तो खाने में कोई किसी तरह की कमी नहीं देखी गई l उदयपुरवाटी इंदिरा रसोई की निर्देशिका कांता देवी ने अधिकारी महेश कुमार को जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर खाना साफ सुथरा बनाया जाता है भवन की साफ-सफाई भी बहुत बढ़िया तरीके से की जाती है l अधिकारी इंदिरा रसोई की साफ-सफाई व खाने की गुणवत्ता से काफी संतुष्ट दिखाई दिए lसंवाददाता