जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतापुर गेस्टहाउस पहुंच गये हैं जहां बीजेपी ने प्रियंका गांधी को डिटेन कर रखा है। राहुल गांधी के लखनऊ एयपोर्ट पर पहुंचते ही यूपी पुलिस ने उनसे खुद की कार में जाने को मना किया, लेकिन गांधी अपनी जिद पर अड़े रहे और अपनी ही कार से सीतापुर गये। कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश के सुरक्षाकर्मियों से कहा, "मेरे परिवहन की व्यवस्था करने वाले आप कौन हैं..? मैं अपनी कार में जाना चाहता हूं। राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। जैसे ही राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल हवाईअड्डे पर रुके, पुलिस ने इलाके को रस्सी से घेर लिया।
राहुल गांधी ने मीडिया की ओर मुड़ते हुए कहा कि वे मुझे हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। मैं हवाईअड्डा से लिखमीपुर जाना चाहता हूं लेकिन वे मुझे जाने नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि "मैं यहां 10 दिन, 20 दिन, चाहे जो भी हो…" रहने के लिए तैयार हूं लेकिन किसानों के परिजनों से मिले बिना नहीं जाउंगा। राहुल गांधी ने किसानों पर किये गये इस हमले की निंदा की और कहा: "भारत में लोकतंत्र हुआ करता थाअब वहां तानाशाही है। राजनेता उत्तर प्रदेश नहीं जा सकते।
बता दें कि कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी श्री मिश्रा को बर्खास्त करें, जिनका काफिला प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुस गया, उनमें से कुछ को कुचल दिया। किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को कुचलने वाली कार को मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा चला रहा था।