जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। आज राहुल गांधी ने जम्मू और कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कटरा से पैदल वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंन पूजा अर्चना की है।
कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो में जारी किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी तीर्थयात्रियों के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह पैदल यात्रा कटरा से वैष्णो देवी के मंदिर तक है जिसकी दूरी 14 किलोमीटर है। राहुल गांधी के साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं। मैं यहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता।" मीडिया को उस स्थान पर उनके कैमरे लेने की अनुमति नहीं थी। कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें सांसद को तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत करते देखा गया।
कांग्रेस की जम्मू और कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने इस यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी वर्षों से वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते थे। और हम पिछले तीन सालों से राहुल गांधी से पूछ रहे हैं। वह भी आना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक स्थिति ऐसी थी कि वे वैष्णों देवी नहीं जा सके। मीर ने बताया कि श्री गांधी, पैदल ही मंदिर जाने और प्रार्थना और आरती में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार थे। मीर ने कहा, "अगले दिन वह फिर से पैदल उतरेंगे। राहुल गांधी की माता वैष्णो देवी में विशेष आस्था है, इसलिए हमने उनकी यात्रा के पहले दिन उनके लिए कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है। जम्मू के बाद, श्री गांधी की लद्दाख जाने की योजना है।