रेलवे मजिस्ट्रेट ने लगातार दो दिन अवैध वेंडरों एवं बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध की कार्यवाई

कोटा। मंडल में स्टेशनों एवं ट्रेनों में सक्रिय अवैध वेंडरों और बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान व औचक निरीक्षण कर नियमित कार्यवाई की जाती है। जिससे उन पर लगाम लगाया जा सके। इसी क्रम में रेलवे मजिस्ट्रेट श्रवन कुमार मीना ने 16 एवं 17 फरवरी को दो दिन लगातार अवैध वेंडरों एवं बेटिकट यात्रियों पर कार्यवाई कर जुर्माना लगाया। मजिस्ट्रेट ने दिनाँक 16 फरवरी को कोटा स्टेशन के सभी खानपान स्टालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉल के दायरे से बाहर रखे खाद्य पदार्थों एवं समान को राजकीय रेलवे पुलिस के माध्यम से जब्त कराया। इसके बाद गाड़ी संख्या 12402 देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस का लगेज वैन चेक किया साथ ही गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी अवध एक्सप्रेस में कोटा से सवाई माधोपुर के बीच 14 बेटिकट /अनुचित टिकट वाले यात्री पकड़े जिनसे कुल 42,210 रूपये का जुर्माना वसूला गया एवं पेंट्रीकार में पायी गयी अनिमियता के विरूद्ध कार्यवाई की। चेकिंग के लगातार दूसरे दिन दिनाँक 17 फरवरी को रेलवे मजिस्ट्रेट ने गाड़ी 12904 गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस कोटा-रामगंजमंडी के बीच गाड़ी के पेंट्रीकार में 3 अवैध वेंडरों पर कार्यवाई कर 27,910 रूपये का जुर्माना लगाया।

उक्त टिकट जाँच में टिकट चेकिंग टीम के धर्मवीर यादव, विष्णु, संजय झा आरपीएफ जवान मनोज एवं जीआरपी नीरज ने सहयोग किया। यात्री गाड़ियों में नियमित टिकट जाँच अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।