रेलवे कर्मी स्काउट प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कर रहे प्रतिभाग

कोटा। राज्य मुख्य आयुक्त पंकज शर्मा  के निर्देशानुसार पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय द्वारा ज़िला प्रशिक्षण केंद्र, कोटा में दिनांक 19 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रथम एडवांस प्रशिक्षण कोर्स (स्काउट एवं रोवर सेक्शन ) तथा बेसिक प्रशिक्षण कोर्स (स्काउट सेक्शन) आयोजित किया जा रहा है।

जिसमे जबलपुर मण्डल से 15, भोपाल मंडल से 01,  कोटा मंडल से 18 , सर्विस रोवर 03, सर्विस रेंजर 04 तथा मुख्यालय से 02 प्रतिभागीयो के साथ साथ राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा नामित मध्य प्रदेश राज्य, राजस्थान, पूर्व मध्य रेलवे एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे के 08 लीडर ट्रेनर / सहायक लीडर ट्रेनर सहित कुल 56 प्रतिभागी भाग ले रहे है। प्रथम दिन कोर्स का शुभारंभ स्काउट गाइड ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात् कोर्स ऑब्जेक्टिव, फंडामेंटल ऑफ ट्रेनिंग, लाँ एवं प्रॉमिस इत्यादि सत्र आयोजित किया गया।