कोटा स्टेशन परिक्षेत्र में रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम का दो दिवसीय दौरा सम्पन्न
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय जबलपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारियों की इंट्रा रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा दिनांक 05 फरवरी एवं 06 फरवरी को निरिक्षण किया गया। संरक्षा ऑडिट निरीक्षण के दूसरे दिन कोटा स्टेशन परिक्षेत्र में कोटा आरआरआई, इन्टीग्रेटेड क्रू लॉबी, दुर्घटना राहत गाड़ी, मेडिकल राहत गाड़ी एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया गया। संरक्षा ऑडिट निरीक्षण प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस निरीक्षण में मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण मुख्य अभियंता (रेलपथ मशीन), मुख्य सिगनल एवं दूर संचार अभियंता, मुख्य बिजली वितरण अभियंता, मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक, मुख्य चालन शक्ति अभियंता साथ में रहे एवं कोटा मंडल के आर.आर.के. सिंह अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी एण्ड आई) एवं विनोद कुमार मीना- वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/कोटा की देखरेख में इंट्रा रेलवे संरक्षा ऑडिट निरीक्षण करवाया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/कोटा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल याँत्रिक अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), सहायक मंडल याँत्रिक अभियंता, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक एवं सहायक मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता (टेली) आदि अधिकारीगण साथ में मौजूद रहे।