राजस्थान कॉउंसिल ऑफ़ इनकम टैक्स वैलुएर्स जयपुर द्वारा आज दिनांक ०२ अक्टूबर २०२२ को वैलुएर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत RCITV अध्यक्ष श्री आर जी डंगायच, जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक सूद एवं उपाध्यक्ष श्री नगेंद्र चौधरी एवं IOV अध्यक्ष श्री एस सी खन्ना द्रारा दीप प्रज्जवलित करके की गई। तत्पच्यात सीनियर्स वैलुएर्स द्वारा वैल्यूएशन के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा किया गया। इसमें श्री नरेंद्र चौधरी जी ने आज के दौर में फ्लैट, मकान या विला में किसकी डिमांड ज्यादा है, और क्यों है इसके बारे में बताया। श्री एस. सी. खन्ना जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट से नवाजा गया तथा उन्होंने अपने अनुभव साझा किए तथा उन्होंने तथ्य आधारित वैल्यूएशन करने का सुझाव दिया और यह बताया कि कोर्ट के लिए एवं एनपीए अकाउंट की वैल्यूएशन को किस तरीके से करना चाहिए एवं किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एवं सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री सुनील जैन ने बताया की रियल स्टेट मे उतार और चढ़ाव के क्या कारण होते हैं, एवं इनकी कीमतों पर किन-किन बातों का सीधा असर पड़ता है।
भारत सरकार द्वारा प्रसवित वैलुएर्स बिल के विभिन्न प्रावधानों में परिवर्तन करने का सुझाव दिए जाने का प्रस्ताव एक मत से पारित किया गया हे। 'इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के अंतर्गत पंजीकृत होने वाले विभिन्न रजिस्टर्ड वैलुएर्स आर्गेनाइजेशन का व्यापक विरोध किया गया एवं सरकार से मांग की गई की नए प्रस्तावित वैलुएर्स बिल में वैलुएर्स को रजिस्टर्ड वैलुएर्स आर्गेनाइजेशन में पंजीकृत करने की अनिवार्यता से मुक्त किया जाये क्योकि रजिस्टर्ड वैलुएर्स आर्गेनाइजेशन एक निजी संसथान हे एवं उनकी विश्वसनीयता संदिग्ध है। अतः संस्था द्वारा मांग की गई की वैलुएर्स को किसी सरकारी संस्था द्वारा ही पंजीकृत कराया जाये। इस सम्बन्ध में संस्था ने अपना विरोध मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस में दर्ज करवाया हे। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नया वैलुएर्स बिल अभी विचाराधीन हे।
कार्यक्रम के दौरान वैलुएर् श्री विनोद गर्ग द्वारा शानदार म्यूसिकल प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत मे जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक सूद सभी का धन्यवाद किया।
RCITV मीडिया सचिव श्री मनीष मंगल ने बताया की संस्था, राजस्थान काउंसिल ऑफ इनकम टैक्स वैलुएर्स एक रजिस्टर्ड संस्था है, जो की वर्तमान स्थिति में वैल्यूएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियो और वैलुएर्स के तकीनीकी उत्थान की ओर भरसक प्रयासरत है। इस कार्यक्रम का प्रायोजन श्री संजय गुप्ता ने किया एवं इस कार्यक्रम के प्रयोजक महिमा रियल स्टेट के सौजन्य से किया गया हैं।