जयपुर : सर्दी से बचने के लिए सिगड़ी जला कर सोए 3 युवकों में एक युवक की दम घुटने से मौत

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठंड से बचने के लिए सिगड़ी जला कर सो रहे तीन युवकों में दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं 2 की हालत खराब है। ये लोग फार्म हाउस में सुबह तक चली बर्थडे पार्टी में काम कर रहे थे। राजधानी के भांकरोटा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा में काम करने वाले 3 युवक तेज सर्दी से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी जला कर सो गए। कुछ घंटे बाद एक बच्चे की मौत हो गई और 2 बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
 

जांच अधिकारी एसआई सरोज ने बताया कि घटना आज सुबह हुई। घटना के तुरंत बाद फार्म हाउस के मालिक कपिल सोनी ने पुलिस को बताया कि जिले के जयसिंहपुरा में फार्म हाउस में एक युवक की मौत हो गई है. इसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचे तो देखा कि फार्म हाउस में एक कमरे में एक युवक पड़ा हुआ है। शव के पास ही सिगड़ी रखी हुई मिली।

वहीं मृतक के साथ रहे दो युवकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया. प्रथम दृष्टया युवक की मौत सिगड़ी के धुंए की वजह से हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और जांच पड़ताल कर शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई सरोज ने बताया कि बिहार निवासी मृतक अभिमन्यु मंडल उर्फ मनु एक साल से खेतिहर मजदूर था। पूछताछ में पता चला कि बर्थडे पार्टी सुबह 5 बजे खत्म हुई थी। उसके बाद तीनों युवक सोने के लिए कमरे में आ गए.
 
सर्दी से बचने के लिए मृतक अभिमन्यु ने ही कमरे में सिगड़ी जलाई थी। इसके बाद तीनों सो गए। सुबह करीब ग्यारह बजे मृतक के दो युवक दोस्तों की हालत बिगड़ी तो गेट खोलकर बाहर निकले। और तीसरा लड़का अभिमन्यु मंडल मृत पाया गया। इसके बाद किसानों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फार्म हाउस के मालिक कपिल सोनी ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.