Kota Accident News : कोहरे के कारण खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक्सीडेंट में युवक की मौत, दो घायल
Kota: राजस्थान के कोटा संभाग समेत पूरे राजस्थान में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. ऐसे में कोहरा अधिक होने से कारें धीरे चलती हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है। दरअसल, कोटा के पास घने कोहरा के चलते एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में जा घुसी. कोहरे के कारण मोटरसाइकिल सवार को कुछ दिखाई नहीं दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
कैथून थाना क्षेत्र में ताथेड़ नहर के पास तेज कोहरे के कारण बाइक सवार तीन लोग पुलिया के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसे. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ट्रक का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कैथून थानाधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि सिमलिया निवासी जगदीश प्रजापत, रमेश माली व महेंद्र परेटा तीन सीमा में आरसीसी व एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे. ये तीनों सिमलिया से सुबह कोटा काम पर जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते थे। तभी ताठेड़ पुलिया के पास घने कोहरे के कारण इनकी बाइक की एक रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई.
इस हादसे में बाइक सवार सिमलिया के डोल्या बस्ती निवासी जगदीश प्रजापत (30) की मौके पर ही मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से जगदीश की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठे रमेश परेटा व महेंद्र माली घायल हो गए। कैथून पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। कोटा संभाग में शीत ऋतु का स्वरूप अत्यंत क्रूर होता है। गलन पड़ने के साथ ही कोहरा भी मुसीबत बना हुआ है, सुबह काम पर जाने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. कोटा में गुरुवार को थाना क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही.