Rajsthan News: प्रदेश में फिर लौटेगी शीतलहर, इन जिलों में मावठ होने की संभावना
जयपुर। राजस्थान में गुरूवार से एक बार फिर कोहरा छाने लगा गया है। और आगामी तीन से चार दिन प्रदेश के कई जिलों में मावठ की संभावना है जिससे पारा में गिरावाट देखने को मिलेगी और शीत लहर चलने से एक फिर कडाके की सर्दी लौटेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के जोधपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली जिलों में मावठ की संभावना है।
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक मकर सक्रांति यानि 14 जनवरी से एक बार सर्दी फिर जोर पकडेगी और 15 एवं 16 जनवरी को शीत लहर चलेगी। शीतलहर के चलते प्रदेश में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस पारा गिर सकता है।
इस कारण बढेगी सर्दी
मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बतायाकि पिछले दिनों 9 जनवरी से 12 जनवरी उत्तर भारत में बर्फबारी हुई है। जिसके कारण सर्द हवाएं चलेंगी और अगले सप्ताह राजस्थान समेत पूरे उत्तर-मध्य भारत में सर्दी बढ़ेगी। 15 से 20 जनवरी तक राजस्थान में शीतलहर का दौर चलेगा और कड़ाके की सर्दी के साथ कुछ जगहों पर पारा शून्य या माइनस में जा सकता है।
जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, गंगानगर, उदयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में आज रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। गंगानगर में तो करीब 2 सप्ताह बाद रात का मिनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।