Jaipur: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान सामने आया है।. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही पार्टी के लिए बहुमूल्य हैं। राजस्थान की राजनीतिक घटनाओं का भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, उसका सहयोग बढ़ता जाएगा। राहुल ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पत्रकारों के 17 सवालों के 40 मिनट तक जवाब दिए। इस बीच, उन्होंने राजस्थान में राजनीतिक अशांति के बारे में बात की और पार्टी के नेता इस मामले को देख रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि गहलोत और पायलट हमारे लिए एक संपत्ति हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान जाएगी तो उसका भव्य स्वागत होगा।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ खर्च कर रही है। लोग सोचते हैं कि इससे मुझे दुख होगा। इसके बाद भी मुझे लगता है कि इसका फायदा ही हो रहा है सच्चाई मेरे हाथ में है और इसे छुपाया नहीं जा सकता। बीजेपी जितना पैसा मेरे नाम को खराब करने में खर्च करेगी, मुझे उतनी ही ज्यादा ताकत मिलेगी। ऐसा हमला मेरे लिए गुरु है। इससे मुझे पता चलता है कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं।
राहुल अब तक 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं. इस दौरान उनका सबसे दिलचस्प पल कौन सा था? इस बारे में राहुल ने कहा कि यात्रा का आयोजन एक साल पहले किया गया था. मैंने इसके बारे में तब सोचा था जब मैं 25-26 साल का था। यात्रा के दौरान, घुटने की पुरानी चोट से दर्द फिर से उभर आया। मुझे डर था कि मैं चल पाऊंगा या नहीं। लेकिन, इस डर पर जीत हासिल कर ली। मैं एक बात और बताना चाहूंगा कि रास्ते में मुझे एक लड़की मिली। उसने कहा था कि मैं भी आपके साथ चल रही हूं। मम्मी-पापा ने इजाजत नहीं दी है, तब भी आप यह ही समझना कि मैं आपके साथ हूं। यह कुछ ऐसे क्षण थे, जिसने मुझे ताकत दी. मैंने डर को रोक दिया और दो हजार किलोमीटर से अधिक चलने में सक्षम हो गया।
राहुल से पूछा गया कि बेरोजगारी और महंगाई उनके एजेंडे में है, लेकिन इनसे छुटकारा कैसे पाएं? राहुल ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए छोटे क्षेत्रों में काम करना होगा। नोटबंदी और जीएसटी जैसे उपायों ने अन्य क्षेत्रों पर बोझ बढ़ा दिया है। नतीजतन, बेरोजगारी बढ़ी है। ओवरऑल दो-तीन बड़े उद्योगपति ही सारे काम कर रहे हैं। यह कंपनियां हर सेक्टर में मोनोपोली बना रही है। यह खत्म होना चाहिए।