Jaipur: राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य संगीता गर्ग ने एस ओ एस बाल गृह का औचिक निरीक्षण किया

जयपुर 28 जून। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य संगीता गर्ग ने एस ओ एस बाल गृह पीतल फैक्ट्री जयपुर का औचिक निरीक्षण किया। बाल गृह में  उपस्थित बच्चों से उनकी दिनचर्या, शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली । व्यवस्थाओ का जायजा लिया ।
 इस दौरान अनिता मुवाल, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई जयपुर, शिमला कुमावत, रामनिवास सैनी सदस्य बाल कल्याण समिति जयपुर भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान बाल गृह की व्यवस्था एवं बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा आदि की व्यवस्था माकूल रखने हेतु निर्देश दिये गए।