संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी|
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला बूंदी ने जिला अध्यक्ष अनिल सामरिया के नेतृत्व में उपनिदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जिला बूंदी को ज्ञापन दिया। जिला मंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने बताया की शिक्षकों की G P F ,C P F और S I की कटौती प्रतिमाह होती है। वह कटौती आहरण वितरण अधिकारी के द्वारा राज्य बीमा कार्यालय को भेजी जाती है और शिक्षक अपनी कटोतियों का लेखा एक पासबुक में रखता है व आहरण वितरण अधिकारी से उसे प्रमाणित करवाता है। शिक्षकों की G P F, C P F और S I की कटौतीयों की पूर्ण जानकारी सभी शिक्षकों को नहीं हो पाती। जो शिक्षक G P F और S I का लोन लेते हैं उनकी पासबुक तो अपडेट हो जाती है लेकिन जो शिक्षक लोन नहीं लेते हैं उन शिक्षकों को पूर्ण रूप से यह पता नहीं चल पाता की उनके पास जो पासबुक में लेखा संधारण है उतनी ही राशि बीमा विभाग में उनके खाते में जमा है। इसकी ऑनलाइन जानकारी की जा सकती है, लेकिन अधिकांश शिक्षकों की ऑनलाइन कटौतीयों के कई महीनों के कॉलम खाली पाए जाते हैं। जिससे शिक्षक असमंजस में रहता है कि मेरी कटौती हो गई लेकिन मेरे खाते में नहीं दिखाई दे रही है। यह राशि राज्य बीमा विभाग को पहुंची या नहीं।अगर पहुंच गई तो निलम्बन खाते( सस्पेंस अकाउंट) में पड़ी हुई है। इस संशय को दूर करने के लिए उप निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जिला बूंदी को ज्ञापन के माध्यम से बूंदी जिले के सभी ब्लॉक में कैंप लगवा कर अध्यापकों आहरण वितरण अधिकारी द्वारा प्रमाणित लेखा संधारण के अनुरूप ऑनलाइन कटौतीयों की पूर्ती करवा कर संधारित पासबुकों में उसकी एंट्री करवा कर अधिकारी द्वारा प्रमाणित करवाएं ।
ज्ञापन में निम्न व्यक्ति उपस्थित रहे:- प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जी शर्मा, जिला संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद उपाध्याय, बून्दी ग्रामीण अध्यक्ष रामराज बराला, बूंदी ग्रामीण मंत्री राकेश कुमार शर्मा, बूंदी नगर मंत्री मूलशंकर शर्मा, विजय नारायण गुप्ता, मनोज जैन ,हेमराज ओड, सुरेश कुमार चौधरी, मदन मोहन राठौर,राम प्रताप सिंह , मुरली मनोहर माथुर कमल गौतम ,राजेश कच्छावा, आदि उपस्थित रहे।
मुकेश कुमार शर्मा
जिला मंत्री