राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने सूर्य नमस्कार पोस्टर का विमोचन किया
भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के जिलाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि राजस्थान सरकार के आदेश की पालना में संपूर्ण राजस्थान में शिक्षा विभाग के विद्यालय में स्वास्थ्य एवं शारीरिक लाभ के लिए सूर्य नमस्कार एक करवाने की एक अनुपम योजना बनाई है। इसके निमित्त राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने संपूर्ण राजस्थान में सूर्य नमस्कार के महत्व एवं उसके प्रभाव का छात्र जीवन में उपयोगिता को बताने के लिए पोस्टर का निर्माण कर निशुल्क वितरण करने का कार्य किया।
इसी श्रृंखला में भरतपुर में सूर्य नमस्कार पोस्टर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी के द्वारा किला स्थित शहीद स्मारक पर किया गया । इस अवसर पर नरेंद्र निर्मल राकेश फौजदार, सतवीर चौधरी, सौरभ सिंह, मुरारी लाल शर्मा, कुंज बिहारी शर्मा, प्रेम मीणा, अमित गुप्ता, रविंद्र उपाध्याय, राकेश त्रिवेदी, ताराचंद ठाकुर, मोहन सिंह पीपला, पुष्पेंद्र भगोर, राजीव भगोर सहित बड़ी संख्या में शिक्षको ने भाग लिया।