राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण व स्वागत समारोह होटल कनक में आयोजित

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी/सीकर

सीकर के मीणाओं का इतिहास त्याग और तपस्या का रहा है यहां के अधिकारियों ने समाज का नाम देश प्रदेश में चमकाया है : किशोरपुरा

समाज को एकजुट कर कोंम के लिए समर्पण हमारा लक्ष्य

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर जिला कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन के बाद सीकर के होटल कनक में शपथग्रहण व स्वागत समारोह पर्यवेक्षक व प्रदेश संयोजक सुरेश मीणा किशोरपुरा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रिटायर्ड एएसपी वीरेन्द्र मीणा ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी समाज हित व राष्ट्र उत्थान में एकजुट होकर कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश संयोजक सुरेश मीणा ने कहा कि प्रदेश में शेखावाटी के मीणाओं की अहम भूमिका रहती हैं और उनमें सीकर एक महत्वपूर्ण अंग हैं। सीकर को शिखर पर ले जाने के लिए समाजबंधुओं ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट छवि के लोगों को नेतृत्व की कमान दी हैं। इससे पूर्व भगवान मीनेष के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करके विधिवत समारोह का शुभारंभ किया। जिला संरक्षक शिवलाल मीणा, मोहनलाल बोसाणा, बाबूलाल छावल, पर्यवेक्षक सुरेश मीणा व निर्वाचन अधिकारी ने नवगठित कार्यकारिणी जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा सलेदीपुरा, संयुक्त सचिव रिटायर्ड आईआरएस रामचन्द्र मीणा सीकर, संगठन मंत्री भूपेंद्र मीणा लक्ष्मणगढ़, प्रचार मंत्री पूर्व सरपंच चंद्रशेखर मीणा सुजावास, उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश मीणा हरदासकाबास, पूर्व सरपंच नरेन्द्र मीणा अलोदा, गीगाराम मीणा नयाबास,कोषाध्यक्ष रिटायर्ड सीटीआई महादेव प्रसाद मीणा नागवा,विधि सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद मीणा खण्डेला,मातादीन मीणा कल्याणपुरा,गोपाल लाल मीणा अजीतगढ़,मीडिया प्रभारी चेतन मीणा आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई। समारोह में इस दौरान सीकर तहसील अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश मीणा, सचिव हेमंत मीणा, श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष रामेश्वर लाल मीणा, सचिव आकाश मीणा, युवा अध्यक्ष मनीष मीणा, लक्ष्मणगढ़ तहसील अध्यक्ष रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बजरंगलाल मीणा, सचिव जैसाराम मीणा, दांतारामगढ़ तहसील अध्यक्ष रिटायर्ड रेलवे अधिकारी गिरधारी लाल मीणा, सचिव जगदीश प्रसाद मीणा, धोद तहसील अध्यक्ष भोलाराम मीणा, सचिव राकेश कुमार, खण्डेला तहसील अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र मीणा, सचिव एडवोकेट सुरेश मीणा, रींगस तहसील अध्यक्ष मालीराम मीणा, सचिव विनोद कुमार, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष पूरणमल मीणा, सचिव रिटायर्ड वन अधिकारी हरिराम मीणा, रिटायर्ड बैंक चीफ नरसीराम मीणा, रिटायर्ड एएसपी जगदीश प्रसाद मीणा, एमपी मीणा, ज्ञानप्रकाश मीणा समेत अनेक समाजबंधु मौजूद थे। गौरतलब है कि शनिवार को नागवा में सीकर जिला कार्यकारिणी का गठन पूर्व मंत्री व संघ प्रदेश प्रमुख रामनारायण नागवा के सानिध्य में निर्वाचन अधिकारी रिटायर्ड डीजीपी रामजीवन मीणा, पर्यवेक्षक व प्रदेश संयोजक सुरेश मीणा किशोरपुरा के निर्देशन में सर्वसम्मति से रिटायर्ड एएसपी वीरेंद्र मीणा को सीकर जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी बनाई गई थीं। शीघ्र ही जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर और भी सेवाभावी लोगों को मौका दिया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मीणा के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई।