Rajasthan Weather : राजस्थान में बदलने लगा मौसम का मिजाज, आज हल्की बूंदाबादी के आसार; दिवाली के बाद बारिश होने की सम्भावना

Jaipur: राजस्थान में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले सप्ताह दिवाली के बाद राज्य में बारिश की संभावना है। सर्दी बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के मुताबिक 25 और 26 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. राजस्थान में मौसम खुशगवार है. मानसून की विदाई के बाद तापमान में गिरावट जारी है। जयपुर, कोटा, अजमेर समेत कई संभागों में लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है.

मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। इससे राज्य में ठंड बढ़ेगी। वैसे राजस्थान में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है. रात को ठंड लग रही है। पिछले 4 दिनों से राज्य के लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि बीती रात राज्य के 17 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. फलोदी में पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म दिन 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में दिन का तापमान फिलहाल 30 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है.

हमेशा की तरह शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी सबसे पहले आती है। सबसे सर्द रातें शेखावाटी क्षेत्र में भी सर्वाधिक रही। इस बार भी सीकर, चुरू और झुंझुनू में सर्दी ज्यादा रहने की संभावना है। सीकर में बीती रात मौसम की सबसे ठंडी रात 15 डिग्री तापमान दर्ज की गई। करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 17 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के चलते लोगों को अब गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ली के बाद एक बार फिर प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आने वाले एक सप्ताह में रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री और गिरावट की संभावना जताई है।