Jaipur: राजस्थान में दिवाली के बाद तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में 3 डिग्री की तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। सीकर में रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के सभी हिस्सों में तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश में मौसम अगले 4-5 दिनों तक शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में कई शहरों में तापमान में 0.1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन में सीकर, चुरू और झुंझुनू में और ठंड पड़ने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाएं राज्य में प्रवेश करने लगी हैं। इससे मौसम शुष्क हो गया है और आसमान साफ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में ठंडक का दौर जारी है। जयपुर मौसम विज्ञान सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। राज्य में सर्दी बढ़ने के आसार बढ़ रहे हैं। इस सीजन में राज्य में और अधिक ठंड हो सकती है।
राजस्थान के कोटा शहर में भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में मौसम ठीक रहता है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास और तेज हो जाता है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस सीजन में एक माह पहले सर्दी आने के कारण आने वाले दिनों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। पिछले सीजन की बेमौसम बारिश के बाद रात भर मौसम सर्द हो गया है। दिन की तुलना में अब रात के तापमान में गिरावट जारी है। कूलर एसी रात भर बंद रहता है। शाम दस बजे के बाद हवा चलने से मौसम का ठंडक का अहसास बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।