Rajasthan Weather : राजस्थान में शीतलहर के बीच हो सकती है बारिश, कोहरे की जद में घिरा राजस्थान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jaipur: पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही सर्द हवाओं से राजस्थान के लोगों को अब राजस्थान में सर्दी के मौसम में कुछ राहत मिलेगी। राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक हल्की सर्दी पड़ेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। राजस्थान में आज भी हल्की शीतलहर के असर से पारा जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया है. वही सुबह हवा का दबाव कम होने के कारण लोगों को ठंड का अहसास तक नहीं हुआ।


राजस्थान के आबू फतेहपुर और जोबनेर पहाड़ियों जैसे स्थानों में आज तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान में उत्तरी हवाओं की रफ्तार कम हुई, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह बादल छाए रहे. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 1-2 दिनों के दौरान राजस्थान में बारिश की संभावना है. यह बारिश एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी जो बेहद मामूली होगी।
 
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक आज राजस्थान के सीकर करौली झुंझुनू चूरू समेत करीब 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि इससे ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। राजस्थान में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 2 दिन में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मकर संक्रांति तक राजस्थान में सर्दी का असर कम रहेगा.

इस बीच, मकर संक्रांति के बाद राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में वहां से सर्द हवाएं दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में जाएंगी। ऐसे में राजस्थान में सर्दी का असर और बढ़ेगा। वही तापमान एक बार वापस माइनस में भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनू, करौली, सीकर, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के लिए अलर्ट, तेज हवाएं, शीत लहर और कड़ाके की ठंड इन इलाकों में आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा, सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। आने वाले साल का पहले सप्ताह में इस सीजन की सबसे ज्यादा सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है.फिर भी अगर सर्दी के सितम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से सर्दी से प्रदेशवासियों को जल्द राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.