Rajasthan Weather : राजस्थान के कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jaipur: राजस्थान से मानसून (Mansoon) की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी भारी बारिश हो रही है। पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार तड़के से बारिश हो रही है। बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। आसमान में बादल छा गए। सूरज गायब हो रहा है। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई हल्की बौछारें शनिवार की सुबह तक जारी रहीं। खराब मौसम की बजह से यातायात बाधित हो रहा है। शुक्रवार को अधिकांश इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे। बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री गिर गया। पूर्वी राजस्थान और हाड़ौती जिले में तीन दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई इलाकों में नदियां और नाले जलमग्न हो गए।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज पूरे राज्य के 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। विभाग के मुताबिक इन इलाकों में आज आंधी और तेज बारिश की संभावना है. विभाग के अनुसार आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वायुमंडल के निचले स्तर में पूर्वी हवा में एक ट्रफ बना हुआ है।

जयपुर मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, ऊपरी स्तर में पश्चिमी हवा में एक ट्रफ मौजूद है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव में अगले तीन से चार दिनों तक पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और अजमेर जिलों में हल्की और भारी बारिश और गरज और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अधिकारियों के मुताबिक 10 अक्टूबर तक बारिश का मौसम रहेगा। उसके बाद मानसून पूरी तरह से राजस्थान से निकल जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम में कई जगहों पर बारिश की संभावना नहीं है। यहां से मानसून ने अलविदा कह दिया। पूर्वी राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।