Jaipur: राजस्थान में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम सेवा ने जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी। आपको बता दें कि राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई है.
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में बारिश का मौसम लौट आया है. यह मौसम अगले तीन दिनों तक राज्य में देखा जाएगा। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश होगी और छिटपुट इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान में गुरुवार को भारी बारिश हुई। अलवर के राजगढ़ में पूरी रात बारिश हुई।
मौसम विज्ञान (Meteorological Department) केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को धौलपुर, करौली, बारां, अलवर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी बारिश की संभावना है, जबकि झालावाड़, झुंझुनू, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, सीकर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की बरसात की संभावना है। भीलवाड़ा में गरज और हल्की बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना। दूसरी ओर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक और धौलपुर में भारी बारिश हो सकती है जबकि अलवर, भरतपुर, जयपुर में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में भी बारिश की संभावना है.
पूर्वी राजस्थान में भले ही मानसून मेहरबान हो लेकिन पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। आपको बता दें कि इस सीजन पश्चिमी राजस्थान के जैसमालेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हो रही है. बड़े और छोटे बांधों में पानी भर गया। इस बार बहुत बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में बारिश से जुड़े हादसों में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। जहां भारी संख्या में पशुओं का नुकसान हुआ है।