रजनीकांत ककरानिया, सौरभ सुलतानिया व शुभम मोदी को मिला गौसेवक सम्मान

तीन अग्र युवाओं का सम्मान, समाजजनों ने जताई खुशी

रजनीकांत ककरानिया, सौरभ सुलतानिया व शुभम मोदी को मिला गौसेवक सम्मान

चिड़ावा.l
गौ सेवक के रूप में कस्बे के तीन अग्र युवाओं को मिले गौसेवक सम्मान पर कस्बे के युवा कार्यकर्ताओं और अग्रवाल समाज में खुशी है। डूंडलोद में डूंडलोद जन सेवा समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में महंत दिनेशगिरी महाराज, सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व अन्य संतों के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा चिड़ावा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनीकांत ककरानिया पिंटू, सौरभ सुलतानिया तथा शुभम मोदी मीनू का सम्मान किया गया। ये तीनों कार्यकर्ता अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए गायों के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियुक्त लड्डू खुद अपने हाथों से तैयार कर वितरित कर रहे है। वहीं आयुर्वेदिक मल्हम भी अपने हाथों से तैयार कर लगातार निशुल्क बांट रहे है। जिस पर तीनों का डूंडलोद जन सेवा समिति के संयोजक समाजसेवी गिरधारीलाल इंदोरिया ने सम्मान किया है। तीनों अग्र युवाओं को सम्मान मिलने पर पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, पूर्व मंत्री प्रकाश अग्रवाल, मनोज फतेहपुरिया, अग्रवाल महासभा चिड़ावा के अध्यक्ष देवानंद चौधरी, युवा अग्रवाल समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल भगेरिया, नगरपालिका के वरिष्ठ पार्षद अनूप भगेरिया, महेश सर्राफ, मनोनीत पार्षद संगीता चौधरी, बाल कल्याण समिति की सदस्य मनीषा केडिया आदि ने बधाई दी है। साथ ही आशा जताई है कि भविष्य में ये अग्र युवा समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।