जिला कलेक्ट्रेट एवं जिला चिकित्सालय में राजीविका की राजसखी कैफे का हुआ शुभारंभ
बूंदी, 8 फरवरी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) अंतर्गत राजीविका राजसखी कैफे का उद्घाटन जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह जिला परिषद द्वारा किया गया।
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि राजसखी कैफे से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी ।
जिला चिकित्सालय परिसर में भी राजीविका राजसखी कैफे का उद्घाटन जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर द्वारा किया गया। उक्त कैंटीन (कैफे) का संचालन राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जायेगा। जिससे महिलाओं की आजीविका संवर्धन में वृद्धि हो सकेगीं।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मोहित, डीपीएम जगजीवन कौर सहित राजीविका कार्मिक भी मौजूद रहे ।