2 दिवसीय जिला स्तरीय रिफ्रेशन बीटीटी प्रशिक्षण सम्पन्न
राजीविका ग्रुपों ने सीखा जीपीडीपी में भागीदारी निभाना, पंचायतों का होगा विकास
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 02, दिसम्बर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के तहत ग्राम पंचायतों में बनाई जाने वाली जीपीडीपी में आमजन की सहभागिता बढाने के उद्देश्य से पंचायत समिति संदर्भ समूह (आरजीएसए) के तहत राजीविका ग्रुपों का कृषि विभाग (आत्मा), कार्यालय बूंदी में दो दिवसीय जिला स्तरीय रिफ्रेशर बीटीटी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे एवं अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को 5 थीमों (विषयों) की जानकारी दी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि दूसरे दिन स्वच्छ एवं हरित गांव, पंचायत में आत्म निर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाली पंचायत व महिला हितेषी पचंायत विषयों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण को रूचिकर बनाने के लिए अनेक आईईसी माध्यमों का प्रयोग किया गया। स्वयं सहायक समूहों को पंचायत विकास एवं समस्याओं के निपटान की भी पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। पंचायत में स्थापित विभिन्न विभागों के कार्यो व पंचायत विकास में भूमिका सहित अन्य विषयों की भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण जिला परिषद के सहायक विकास अधिकारी राजेश गौतम, आरजीएसए के डीपीएम सारंग राज दाधीच, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राकेश कुमार वर्मा व महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ऋचा चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।