राजसमन्द। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर भवंर लाल ने सूचना केंद्र परिषद में स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । इस दौरान जिला परिषद सीईओ एवं स्वीप प्रभारी राहुल जैन भी मौजूद रहे एवं जिला कलेक्टर को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। प्रदेश में गत विधानसभा चुनाव 2023 के तहत हुए नवाचारो और उल्लेखनीय कार्य को प्रदर्शित किया गया प्रदर्शनी में यह भी बताया गया कि पहले किस तरह चुनाव संपन्न होते थे एवं मतगणना होती थी साथ ही प्रदर्शनी में जिले में हुई स्वीप गतिविधियों , उत्कृष्ट कार्यो ,नवाचारों को भी प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी सूचना केंद्र में सात दिवस तक चलेगी ।